Sunday, April 15, 2007

महिलाओं का शहर

महिलओं का शहर बनाएगा चीन

चीन विश्व का पहला ऐसा शहर तैयार कर रहा है जो 'महिलाओं का शहर' कहलायेगा। ये ऐसा शहर होगा, जहाँ औरतें ही सभी निर्णय लेंगीं और आज्ञा न मानने वाले पुरुषों को सजा मिलेगी। चाँगकिगँ के शुयाँगकियो जिले को ऐसे शहर के रुप में विकसित किया जा रहा है। इस शहर का क्षेत्रफ़्ल २३ वर्ग किलोमीटर है। इसके मुख्य द्वार पर लिखा होगा-"औरत कभी गलति नहीं करती, पुरुष कभी भी औरत के अनुरोध को ठुकरा नहीं सकते।" इस शहर के निर्माण में दो वर्ष का समय लगेगा और यह मनोरंजन और आराम का महत्वपूर्ण केंद्र होगा। इस शहर में भ्रमण के लिये प्रवेश करने वाले टूर ग्रुप में खरीददारी से संबंधित निर्णय मे महिलाएं हीं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस शहर में पुरुषों के लिये सजा का भी प्रावधान है और यह भी निर्धारित किया गया है कि उन्हें किस अपराध के लिये क्या सजा मिलेगी। आज्ञा का पालन न करने वाले पुरुषों को या तो घुटने के बल खड़े होने अथवा रेस्टोरेंट में वर्तन साफ़ करने की सजा मिलेगी।

No comments: