Thursday, January 31, 2008

पक्के शराबी थे बुश, अच्छी शोहबत से छूटी लत

वाशिंगटन। आज दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्र के राष्ट्रपति बने जार्ज डब्ल्यू बुश के बारे में यह कौन सोच सकता है कि कभी वह पक्के शराबी हुआ करते थे। उन्हें एक बार नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। लेकिन ये बातें खुद बुश ने कही हैं। उनकी शराब की लत अच्छी शोहबत के चलते छूटी।

बुश ने बताया कि 21 साल पहले धार्मिक शिक्षा के प्रभाव के चलते वह शराब की लत छोड़ने में कामयाब हुए थे। बाल्टीमोर में एक कार्यक्रम के दौरान बुश ने स्वीकार किया कि जिदंगी के एक पड़ाव पर वह बिल्कुल शराबी बन चुके थे और ऐसा लगता था कि वह अब शराब की लत नहीं छोड़ पाएंगे। लेकिन एक धार्मिक संगठन के संपर्क में आने के बाद उन्होंने शराब की लत पर काबू पाया और फिर सामान्य जिंदगी शुरू कर दी।

बुश ने पिछले साल एक इंटरव्यू में भी माना था कि वह जवानी में एक शराबी बन चुके थे लेकिन 40 साल की उम्र में उन्होंने इस बुरी लत को छोड़ दिया था। वर्ष 2000 में अमेरिकी चुनाव प्रचार के दौरान बुश ने स्वीकार किया था कि वर्ष 1976 में उन्हें नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

Wednesday, January 30, 2008

मलेशिया: मंदिरों में मोमबत्ती जलाने पर विवाद

कुआलालंपुर।मलेशिया में हिंदू राइट्सएक्शन फोर्स [हिंड्राफ] के पांच नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देश के हिंदू मंदिरों में मोमबत्ती जलाकर किए गए प्रदर्शन की भारतीय मूल के मलेशियाईमंत्री एस सामी वेल्लूने निंदा की है।

उन्होंने कहा, पूजा स्थल पर इस अपवित्र कार्य द्वारा 20लाख से अधिक हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। दरअसल, हिंदू समुदाय मंदिरों में मोमबत्ती नहीं जलाते हैं। हम लोग मंदिरों में कुट्टूविलाकू[दीया] जलाते हैं। इस कदम से हिंदुओं को ठेस पहुंची है।

मलेशियाईअखबार द न्यू स्ट्रेट्सटाइम्स ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। गौरतलब है कि पिछले साल 15नवंबर को एक विरोध रैली आयोजित करने के कारण आंतरिक सुरक्षा कानून के तहत हिंद्राफ के पांच नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।

सरकार ने इन नेताओं पर आतंकियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया था। लेकिन इन नेताओं ने इससे इनकार किया। सरकार ने इस रैली को गैरकानूनी करार दिया था।

गौरतलब है कि मलेशिया में हिंड्राफ तमिल हिंदुओं का नेतृत्व करता है। वहीं मलेशियाईमूल के भारतीय समुदाय का नेतृत्व मलेशियाईइंडियन कांग्रेस [एमआईसी] के मंत्री वेल्लूकरते हैं। मलेशिया में उत्तर भारत के हिंदी भाषी लोगों का भी अपना समूह है।

मलेशियाईसमाचार पत्र द स्टार का कहना है कि देश में सभी राजनीतिक दल समय से पूर्व होने वाले आम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्लाहअहमद बदवईने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह समय से पूर्व आम चुनाव कराएंगे।

Monday, January 28, 2008

शिक्षक ने चाकू की नोंक पर उतरवाई पैंट

टोक्यो। यहां सोमवार को एक स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। शिक्षक पर चाकू की नोंक पर बच्चों के कपड़े उतरवाने और उनके अंत:वस्त्र चुराने का आरोप है।
कुछ दिन पहले की बात है कि 12-13 साल के आठ लड़के अपने स्कूल में खेल रहे थे। तभी एक 26 साल का युवक वहां पहुंचा। युवक किसी अन्य स्कूल में शिक्षक है। युवक के डर से दो बच्चे तो भाग गए, लेकिन बाकी लड़कों के कपड़े उतरवाने में वह कामयाब हो गया। उस युवक ने चाकू की नोंक पर बच्चों के कपड़े उतरवाए। पुलिस का कहना है कि एक लड़का तो चाकू से जख्मी भी हो गया था। बहरहाल, यह शिक्षक अब पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

कोमल बन रहा है पृथ्वी का मध्य हिस्सा

वैज्ञानिकों ने ऐसे सबूत मिलने का दावा किया है जिनसे पता चलता है कि पृथ्वी का मध्य हिस्सा कोमल बन रहा है।अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन के बाद पाया है कि पृथ्वी की सबसे अंदरूनी सतह में इलेक्ट्रानिक गुण हैं जिसकी वजह से उत्पन्न होने वाली ध्वनि बताती है कि यह हिस्सा अत्यंत कोमल है।


साइंस डेली में प्रमुख अनुसंधानकर्ता अलेग्जेंडर गोचारोव के हवाले से कहा गया है कि भूगर्भ विज्ञान के लिए सबसे अहम बात ध्वनि का निकलना है। हमने अंदरूनी सतह के खनिजों की तन्यता [इलास्टिसिटी] पर अधिक दबाव डाला, उसे धीरे-धीरे कम किया और उसका अध्ययन किया। उन्होंने आगे कहा है कि दबाव डालने के बाद हमने पाया कि जब दबाव बढ़ाया जाता है तब अंदरूनी सतह अत्यंत कोमल हो जाती है।

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि अंदरूनी सतह का विस्तार 660 किमी से 2900 किमी तक है और फिर यह ऊपरी सतह के बाहर फैल जाती है। इसकी संरचना ताप और दबाव के प्रति अत्यंत संवेदनशील होती है।